May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सिंघाड़ा में धू-धू कर जला रावण का पुतला ।

सिंघाड़ा में धू-धू कर जला रावण का पुतला ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार

महुआ (वैशाली )दुर्गा पूजा के समाप्ति के बाद दशहरा के दिन विभिन्न जगहों पर अहंकार एवं अत्याचार के प्रतीक लंका पति रावण का पुतला जलाया गया । इसमें रावण के भाई कुंभकरण एवं पुत्र मेघनाथ के पुतले का भी दहन किया गया । महुआ प्रखंड क्षेत्र के सिंघाड़ा स्थित महाराणा प्रताप खेल मैदान में छत्रपति शिवाजी मातृभूमि सेवा समिति के द्वारा आयोजित रावण पुतला दहन कार्यक्रम में स्थानीय लोक प्रिय विधायक डॉ मुकेश रौशन द्वारा अहंकारी रावण पर अग्निबाण चलाया गया। तीर लगते ही धूं-धूं कर जल उठा दुराचारी रावण का पुतला।शक्ति पूजन रावण दहन मंच पर उपस्थित विद्वानों ने विजयादशमी को बताया बुराई पर अच्छाई,असत्य पर सत्य एवं अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व। रावण दहन कार्यक्रम देखने को हजारों की संख्या में मैदान में जुटी लोगों की भीड़। जलते रावण के बीच जमकर हुई आतिशबाजियां, उत्साहित लोगों ने देश को स्वच्छ बनाने के साथ गंदगी रूपी रावण के वध का भी लिया संकल्प।रावण दहन कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष चंदेश्वर राय, सचिव अजीत कुमार आर्य, राज कुमार राय, अभय कुमार आर्य, विज्ञान स्वरूप सिंह, रंजीत कुमार , तेज नारायण सिंह, विपिन कुमार, रामकुमार सिंह, मिथुन चक्रवर्ती उर्फ मिथुन सिंह सहित अन्य लोगों ने भाग लिया ।महुआ के अलावे मंडईडीह, मौदह , जहांगीरपुर सलखन्नी घुसकी हाट पर भी रावण पुतला दहन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.