May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह के नेतृत्व किया गया श्रमदान

 

एक दिन, एक घंटा, एक साथ‘ राष्ट्रव्यापी श्रमदान अभियान के तहत
महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह के नेतृत्व किया गया श्रमदान

हाजीपुर: 25.09.2025

‘‘स्वच्छता ही सेवा‘‘ अभियान के तहत जन सहभगिता से रेल को स्वच्छ व सुंदर बनाने के उद्देश्य से आज ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ‘ राष्ट्रव्यापी श्रमदान अभियान के तहत महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह के नेतृत्व में पीआरपी, दीघा में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रमदान किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक ने कहा कि स्वच्छ भारत का सपना तभी हकीकत बनेगा जब हम सब मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे । आज श्रमदान का आयोजन इसी सोच को हकीकत में बदलने का है ।

इसके साथ ही पांचों मंडलों में मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व में रेलकर्मचारियों ने जन सहयोग द्वारा श्रमदान करते हुए रेल परिसर में साफ-सफाई की गयी ।

विदित हो कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2025 तक मनाया जा रहा है जिसके तहत स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने हेतु प्रतिदिन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।

(सरस्वती चन्द्र)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.