मधुबनी जिले में हुई जन सुराज अल्पसंख्यक संयोजकों की बैठक
मधुबनी जिले में हुई जन सुराज अल्पसंख्यक संयोजकों की बैठक
मधुबनी संवाददाता मो सालिम आजाद
मधुबनी जिला हेड क्वार्टर प्रगति नगर के मुमताज साहब के आवास पर जिला के सभी अल्पसंख्यक संयोजकों के बैठक का आयोजन जिला अल्पसंख्यक प्रभारी नावेद एजाज की अध्यक्षता में हुआ जिसमें बिस्फी से मंजूर आलम और जिला के विभिन्न प्रखंडों से मोहम्मद मुमताज आलम अकबर हुसैन इम्तियाज आलम और अन्य संयोजक ने भाग लिया जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई अध्यक्षता करते हुए नावेद एजाज साहब ने सभी संयोजकों से कहा कि अति शीघ्र प्रखंड के सभी मुस्लिम गांव से कम से कम पांच पांच सदस्यों की लिस्ट तैयार कर भेजें और साथ ही अपने क्षेत्र विशेष में अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदायों से संपर्क करते हुए बुथ लेवल तक के सदस्यों की सूची की तैयारी करें और साथ ही लगता है कि अगले माह के प्रथम सप्ताह में आचार संहिता लग जाए इसीलिए अति शीघ्र अपने-अपने क्षेत्र विशेष में सभी तरह के दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए सूचित करें। सभी विधानसभा में हमारे उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने हेतु आमजन से संपर्क स्थापित कर आदरणीय प्रसांत किशोर जी के द्वारा आमजन को दिए गए संदेश को उन तक पहुँचाने का काम करें। मंजूर आलम ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो निश्चित रूप से बिहार से पलायन कर रहे लोग जो काम करने हेतु अन्य राज्यों में जा रहे हैं उस पलायन को खत्म किया जाएगा और उनको बिहार के अंदर ही नहीं अपने पंचायत, प्रखण्ड एवं जिला में काम मिलेगा।। बिहार की जनता से अपिल करते हुए मंजूर आलम ने कहा कि एक बार जन सुराज को मौका दें निश्चित रूप से हमारी पार्टी आपके भरोसे पर खड़ा उतरेगी।
