गोरौल में जयंती पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी।
गोरौल में जयंती पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
गोरौल (वैशाली )नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत गोरौल बाजार के गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 156 वीं जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।
156 वीं जयंती समारोह में गांधी जी के आदमकद प्रतिमा पर गोरौल प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार, जिला पार्षद रूबी देवी, राजद प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार, राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र राय, समाजसेवी राकेश कुमार पप्पू, दीपक कुमार सिंह, शिवजी कुमार, वार्ड पार्षद संतोष प्रसाद सहित बड़ी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधि ने माल्यार्पण कर भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने उनके बताए गए सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सर्वधर्म संभाव के लिए था। उनका जीवन मानव कल्याण के लिए था ।सत्य अहिंसा के बल पर देश की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ,इसलिए उन्हें राष्ट्रपिता की उपाधि मिली ।उनके बताएं आदर्श पर चलकर ही इस देश का कल्याण हो सकता है। हम सबों का कर्तव्य बनता है महात्मा गांधी के बताएं सत्य अहिंसा के राह पर चले ताकि हमारा देश विकसित राष्ट्र की श्रेणी में आ सके। गांधी जी का सपना था गांव के विकास में पंचायती राज की भूमिका लेकिन आज जिस हिसाब से गांव का विकास होना चाहिए आज भी देखने को नहीं मिल रहा है।
