March 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बी जे डब्लू एस ने आयोजित की वृद्ध सम्मान समारोह।

बी जे डब्लू एस ने आयोजित की वृद्ध सम्मान समारोह।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार

 

पातेपुर( वैशाली) प्रखंड के प्राणपुर गांव में बी जे डब्ल्यू एस स्वयंसेवी संस्था द्वारा राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था द्वारा 9 वाँ ” वृद्ध सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया।संस्था द्वारा संचालित वृद्ध सम्मान केंद्र प्राणपुर के प्रांगण में संस्थापक डॉ सुरेश राय जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष गौतम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बुनियाद आश्रम सीढ़ी घाट हाजीपुर के महंत श्री जगदेव दास जी एवं कबीर आश्रम कुशहर (कोडरकट्टी )के महंत श्री किशोरी दास जी भाग लिया ।विशिष्ट अतिथि के रूप में कवि गया प्रसाद राय उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।
संस्था के सक्रिय साथियों द्वारा उपस्थित अतिथियों के साथ-साथ कार्यक्रम में इलाके के सैकड़ो उपस्थित वृद्ध जनों को फूलमाला एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया एवं उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया ।साथ ही अपने माता पिता या पूर्वजो के नाम से प्रतिष्ठान का नामकरण करने हेतु संस्था द्वारा सूर्यकांत जयसवाल एव धनंजय कुमार राय को भी सम्मानित किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी साथियों को भी सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम के अंत में वृद्ध जनों सहित उपस्थित सभी लोगों को प्रसाद ग्रहण कराने के बाद कार्यक्रम की समापन किया गया।
.कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ सुरेश राय के साथ साथ गौतम कुमार ,नीतेश चौधरी सूर्यकांत जयसवाल, शिवशंकर सहनी ,सुबोध शर्मा ,जितेन्द्र राय ,कमलेश, डॉ धनंजय राय ,शम्भु राम,विजय राय , अजंत ठाकुर एव वृद्ध सम्मान केंद्र सभी सहयोगी साथियों का महत्पूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.