May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

तेज बारिश में सलका लगने से घर पर गिरा पीपल का पेड़ महिला की मौत महुआ। रेणु सिंह तेज बारिश में सलका लगने से पीपल का बड़ा पेड़ घर पर गिर गया। जिससे एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। वहीं दो लड़की सहित तीन लोग जख्मी हो गए। इधर पेड़ गिरने के बाद कुछ देर तक महुआ मंगरु चौक भाया पहाड़पुर से इमादपुर सड़क जाम भी हो गया। घटना शनिवार की करीब 11 बजे के आसपास सराय थाना अंतर्गत कोयला मोहन गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार हथिया नक्षत्र की तेज बारिश होने के कारण सलका लगने से पुराना पीपल का वृक्ष झोपड़ीनुमा घर पर उलट गया। जिससे उसमें बैठी सत्येंद्र राय की पत्नी 48 वर्षीया मालती देवी की मौत हो गई। पेड़ गिरने से मृतका की दो पुत्री माला कुमारी और चंदा कुमारी को भी चोटे आई है। इसमें मृतिका का एक पुत्र भी घायल हुआ है। हालांकि तीनों को मामूली चोटे आई है। घटना के बाद मृतक का के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई।

तेज बारिश में सलका लगने से घर पर गिरा पीपल का पेड़ महिला की मौत
महुआ। रेणु सिंह

तेज बारिश में सलका लगने से पीपल का बड़ा पेड़ घर पर गिर गया। जिससे एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। वहीं दो लड़की सहित तीन लोग जख्मी हो गए। इधर पेड़ गिरने के बाद कुछ देर तक महुआ मंगरु चौक भाया पहाड़पुर से इमादपुर सड़क जाम भी हो गया।
घटना शनिवार की करीब 11 बजे के आसपास सराय थाना अंतर्गत कोयला मोहन गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार हथिया नक्षत्र की तेज बारिश होने के कारण सलका लगने से पुराना पीपल का वृक्ष झोपड़ीनुमा घर पर उलट गया। जिससे उसमें बैठी सत्येंद्र राय की पत्नी 48 वर्षीया मालती देवी की मौत हो गई। पेड़ गिरने से मृतका की दो पुत्री माला कुमारी और चंदा कुमारी को भी चोटे आई है। इसमें मृतिका का एक पुत्र भी घायल हुआ है। हालांकि तीनों को मामूली चोटे आई है। घटना के बाद मृतक का के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.