महुआ में अमित कुमार उर्फ बच्चा बाबू के नेतृत्व में ओवैसी की जनसभा को लेकर तैयारी तेज़।
महुआ में अमित कुमार उर्फ बच्चा बाबू के नेतृत्व में ओवैसी की जनसभा को लेकर तैयारी तेज़।
( ए आई एम आई एम नेता अमित उर्फ़ बच्चा बाबू ने कहा — बीस सालों से महुआ में विकास ठप, बदलाव की ज़रूरत
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ(वैशाली) 6 अक्टूबर को महुआ के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एआईएमआई एम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में शनिवार की शाम पार्टी नेता एवं महुआ विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी अमित कुमार उर्फ़ बच्चा बाबू ने ओ.सी. पैलेस में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जनसभा की रूपरेखा और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने कहा कि पिछले बीस वर्षों में महुआ विधानसभा क्षेत्र विकास के नाम पर उपेक्षा का शिकार रहा है। सड़कों की बदहाली, स्वास्थ्य सेवाओं की कमजोरी और शिक्षा व्यवस्था की जर्जर स्थिति इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मदरसों में तालीम की गुणवत्ता गिरती जा रही है, जिससे नौनिहालों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है।
अमित उर्फ़ बच्चा बाबू ने स्पष्ट कहा कि यदि जनता ने मुझ पर भरोसा जताया, तो वे महुआ के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस नीति बनाएंगे। हर तबके की तरक्की, रोजगार के अवसर और शिक्षा-संस्कार से संपन्न महुआ बनाना उनका प्रमुख लक्ष्य होगा।
उन्होंने बताया कि 6 अक्टूबर की पार्टी की जनसभा ऐतिहासिक साबित होगी, जिसमें हज़ारों की संख्या में लोग शिरकत करेंगे और ओवैसी साहब का संदेश महुआ की जनता तक पहुँचेगा।
