May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पंचायत सरकार स्थानांतरण किए जाने से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

पंचायत सरकार स्थानांतरण किए जाने से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
मीरपुर पताढ पंचायत का मामला
महुआ। रेणु सिंह

पंचायत सरकार भवन को स्थानांतरण कर दूसरे जगह ले जाने को लेकर ग्रामीणों में उबाल है। इसको लेकर शुक्रवार को उनकी एक आम सभा हुई। जिसमें कमेटी गठित कर पंचायत सरकार भवन को स्थानांतरित किए जाने के विरोध में सामूहिक तौर पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।

वाक्या महुआ अनुमंडल और राजापाकर प्रखंड के मीरपुर पताढ पंचायत की है। मीरपुर पताढ पंचायत के डुमरी स्थित पंचायत भवन परिसर में ग्रामीणों की आम सभा हुई। जिसकी अध्यक्षता नरेंद्र शर्मा ने की। बैठक में उपस्थित कई गांव के लोगों ने कहा कि निर्धारित स्थल से पंचायत सरकार भवन को हटाया जाना ठीक नहीं है। पंचायत का मध्य भाग डुमरी है और आवागमन की सुविधा भी है। यहां पंचायत भवन पर पंचायत सरकार भवन के लिए आम सभा कर प्रस्ताव लिया गया था। यहां पंचायत सरकार स्थानांतरण के विरोध में आंदोलन को लेकर कमेटी गठित की गई। जिसमें 15 सदस्यीय कमेटी में मोनू कुमार, दीपक कुमार रंगीला कुमार, राहुल कुमार, भरत सिंह, सुजीत कुमार, शंभू कुमार शर्मा, मनोरंजन कुमार, जयंत कुमारी, मनोज कुमार निराला, अविनाश कुमार, राज शंकर राय, रामप्रवेश शर्मा, राजू कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही संरक्षक मंडल का भी गठन किया गया। लोगों ने निर्णय लिया कि पंचायत सरकार भवन स्थानांतरण के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.