पुण्यतिथि पर याद आए भाकपा के पूर्व नेता
पुण्यतिथि पर याद आए भाकपा के पूर्व नेता
महुआ। रेणु सिंह
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व दिग्गज नेता और कन्हौली विशनपरसी पंचायत के कन्हौली पटेल नगर निवासी स्व रामप्रीत पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई। जहां लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पुण्यतिथि के मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री वृशिण पटेल ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मुखिया दिलीप पासवान, पूर्व सरपंच मनोज कुमार गुप्ता, गणेश शुक्ला, जादूगर विनोद पटेल, अरुण पटेल, प्रो वेद प्रकाश पटेल, मनोज पटेल आदि उपस्थित थे। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि स्व रामप्रीत पटेल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी में लगातार बने रहे और उन्होंने पार्टी को आगे बढ़ाया। वह कर्मठ होकर कार्य करते रहे। उनकी कृति को कोई भूला नहीं जा सकता।
