May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गांधी मैदान महुआ में असरुद्दीन ओवैसी ने कि मुसलमानों को बराबर की हिस्सेदारी देने की मांग ।

गांधी मैदान महुआ में असरुद्दीन ओवैसी ने कि मुसलमानों को बराबर की हिस्सेदारी देने की मांग ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

महुआ (वैशाली) नगर क्षेत्र के गांधी मैदान में सोमवार के शाम आयोजित ‘महुआ न्याय संकल्प जनसभा , को संबोधित करने एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी पहूंचे। उनके आगमन पर एआईएमआईएम के संभावित प्रत्याशी अमित कुमार उर्फ बच्चा राय, मोहम्मद जसीमुल हक, प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान, राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन , मोहम्मद दानिश आदि के द्वारा सर्वप्रथम फूल के बुके के एवं माला पहना उनका भव्य स्वागत किया गया। इससे पूर्व पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा युद्ध स्तर पर भीड़ कर महुआ के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आमंत्रित आवाम के लिए संसाधनपूर्ण वाटरप्रूफ पंडाल, पेय जल की उत्तम व्यवस्था साथ-ही-साथ आवासन एवं अन्य पर्याप्त संसाधनों गेट, स्टेज नीजी अधिकृत सुरक्षा आदि की व्यवस्था गई थी। एआईएमआईएम सुप्रीमो असददुद्दीन औवेसी ने कहा कि पिछले चुनाव में एआईएमआईएम से जीते जिन विधायकों ने जमीर बेचकर सीमांचल की जनता को धोखा दिया उसे इसबार जनता माफ नहीं करेगी। ऐसे विधायक लोगोंं के जज्बात की कदर नहीं कर सके। हम सीमांचल को बेहतर बनाना चाहते हैं। इसके लिए लोगों को खुद अपनी लड़ाई लड़नी होगी। औवेसी ने कहा कि सभी को अपने धर्म संप्रदाय पर चलने का अधिकार है। हम दिल पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे। औवेसी ने मौलाना काफरी के शब्द को बयां करते हुए कहा कि इन जालिम हुक्मरानों की कोशिश है कि हमारे दिल से रसूल का नाम हटा दें। जबकि सरकार को जो करना चाहिए वो तो नहीं कर पाते हैं। सरकार बिहार की दुर्दशा दूर नहीं कर सकी। भ्रष्टाचार समाप्त नहीं कर सकी। अस्पताल दुरुस्त नहीं कर सकी। ओवैसी ने सभा में केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “हमारे देश की आज़ादी में हिंदू और मुसलमान दोनों ने मिलकर लड़ाई लड़ी थी। यह देश हिन्दू और मुसलमानों दोनों का है ।देश संविधान से चलना चाहिए। बिहार में मुसलमान 18 फीसदी जबकि यादव 14 फीसदी है फिर भी मुसलमान का हक कांग्रेस राजद वालों ने नहीं दिया ।हमारे प्रदेश अध्यक्ष ने राजद नेता तेजस्वी यादव को मात्र छः सीट की मांग की थी लेकिन इसको भी देने से इंकार कर दिया इसलिए अब हम 6 सीट पर नहीं ,अधिक से अधिक सीट पर लड़ेंगे ।लोग मुझे कहते हैं कि बीजेपी का बी टीम में है लेकिन बीजेपी का बी टीम मैं नहीं, आरजेडी है जो असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को अलग कर चुनाव लड़ना चाहते हैं। महुआ के विधानसभा की जनता से संकल्प दिलाई की अपने हक और अधिकार के लिए लड़ाई करना होगा ,नहीं तो राजापाकर में हमारे भाई की हत्या पुलिस के कस्टडी में हुई लेकिन कोई राजनीति दल देखने नहीं गया। हम सबों को संभल कर इसी जोश ख़रोश को बनाए रखना है और महुआ से ए आई एम आई एम के उम्मीदवार को भारी मतों से जीता कर बिहार विधानसभा में भेजना है। आपकी समस्या, आपकी आवाज को बिहार विधानसभा उठा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.