April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025- 26 शुभारंभ।

जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025- 26 शुभारंभ।

दिनांक 8 /10 2025 से 11 /10/ 2025 तक आयोजित होनेवाली चार दिवसीय विद्यालय स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आज विधवत् उद्घाटन बसावन सिंह इंडोर स्टेडियम हाजीपुर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी वैशाली एवं पुलिस अधीक्षक वैशाली द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी द्वारा जिला पदाधिकारी वैशाली तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान द्वारा पुलिस अधीक्षक वैशाली को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी वैशाली ने कहा कि आप सभी प्रतिभावान खिलाड़ी हैं ,पूरी ऊर्जा और क्षमता के साथ खेल को खेल भावना से खेलेंगे और अपने जिले का नाम राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक रोशन करेंगे । पुलिस अधीक्षक ,वैशाली ने भी प्रतिभागियों को उत्साहवर्धन करते हुए कहां कि आपमें अभी पूरी ऊर्जा बाकी है ।आप ऊर्जा और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में आयोजित होने वाले सभी खेलों में भाग लेकर अपने जिले का नाम रोशन करें। जिला खेल पदाधिकारी वैशाली ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा राखी। इन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता जिले के दो स्थान पर बसावन सिंह इंडोर स्टेडियम हाजीपुर में इंडोर गेम एवं अवध बिहारी सिंह महाविद्यालय ,लालगंज में आउट डोर गेम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मंच का संचालन शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने किया। राज्य संपोषित बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय हाजीपुर के शिक्षक मुकेश कुमार शर्मा एवं अरविंद शास्त्री के नेतृत्व में छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति की। सभी खिलाड़ियों , शिक्षकों एवं कोच को राजेश कुमार सिंह द्वारा शपथ दिलाया गया। लक्ष्य इंटरनेशनल एकेडमी पातेपुर के छात्र ने योगा, द पाठशाला एकेडमी दिग्घी,हाजीपुर की अंशिका ने कर्राटे का प्रदर्शन किया । जिला पदाधिकारी वैशाली एवं पुलिस अधीक्षक वैशाली ने प्रतिभागियों के साथ बैडमिंटन खेलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किय। बसावन सिंह इंडोर स्टेडियम में कर्राटे ,बैडमिंटन, योगा, वुशु तथा ताइक्वांडो वही अवध बिहारी सिंह महाविद्यालय, लालगंज में खो खो ,कबड्डी, वालीबाल ,एथलेटिक्स, फुटबॉल , साइक्लिंग ,क्रिकेट ट्रायल एवं हॉकी की प्रतियोगिता आयोजित है। इस अवसर पर वरीय उपसमाहर्ता वैशाली, डीपीओ आईसीडीएस,डीपीआरओ पंचायती राज्य विभाग ,कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हाजीपुर, जिले के कई पदाधिकारी साहित धीरज कुमार वर्मा,चंद्रशेखर सर, मथुरा प्रसाद,मोहम्मद कलीम आरफी ,दुर्गेश नंदन, रुपाली कुमारी ,सुनीता कुमारी उपस्थित रहे।
वहीं दूसरी ओर अवध बिहारी सिंह कॉलेज लालगंज में भी प्रतियोगिता प्रारंभ है। जहां शारीरिक शिक्षक धीरज कुमार ने सभी प्रतिभागियों सहित शिक्षकों को शपथ दिलाया । कार्यक्रम को सफल बनाने में हरिशंकर प्रसाद श्रीवास्तव ,अभिषेक कुमार ,छोटेलाल , अमित कुमार, सुरेश कुमार सहित सभी प्रतिनियुक्त शिक्षकों ने अपना अहम् योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.