April 24, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पातेपुर विधानसभा से जन सुराज पार्टी से पूर्व केंद्रीय मंत्री दशई चौधरी तो महुआ से इंद्रजीत प्रधान ने नामांकन किया ।

पातेपुर विधानसभा से जन सुराज पार्टी से पूर्व केंद्रीय मंत्री दशई चौधरी तो महुआ से इंद्रजीत प्रधान ने नामांकन किया

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

 

महुआ (वैशाली) प्रथम चरण के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन वैशाली जिले के पातेपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से पूर्व केंद्रीय मंत्री दसई चौधरी ने जन सुराज पार्टी की ओर से अपने समर्थकों के साथ नामांकन किया। नामांकन के बाद पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए श्री चौधरी ने कहा कि हमने विधानसभा ,लोकसभा केंद्रीय मंत्री का दायित्व निभाने का काम किया इसलिए इस अनुभव के आधार पर पातेपुर सहित वैशाली जिले के सभी क्षेत्रों का विकास करना हमारी प्राथमिकता होगी ।पातेपुर क्षेत्र में होने वाले पैदावार को एक उद्योग धंधा का दर्ज़ा दिलाकर रोजगार के अवसर प्रदान किया जाएगा । वही महुआ विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के ही उम्मीदवार चेहरा कला प्रखंड के पूर्व प्रमुख इंद्रजीत प्रधान ने अपना पर्चा दाखिल किया। नामांकन के बाद पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए श्री प्रधान ने कहा कि हमारी प्राथमिकता होगी महुआ में लगने वाले जाम की समस्या को अभिलंब दूर करना ।युवाओं के लिए रोजी रोजगार की अवसर तलाश कर उद्योग धंधों की स्थापना करना तथा शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी समस्या को दूर कर उन्नत किस्म के शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा बहाल करना प्राथमिकता होगी । नामांकन के मौके पर बड़ी संख्या में जन सुराज पार्टी के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसमें महुआ प्रखंड अध्यक्ष मनोज गुप्ता ,चेहरा कला प्रखंड अध्यक्ष सुनील शर्मा, अनुमंडल महासचिव अखिलेश पासवान, मुखिया मुन्ना जी, विनय झा, पूर्व जिला मुख्य प्रवक्ता सुधीर मालाकार सहित बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला समर्थक उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.