April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

श्रद्धा और भक्ति पूर्वक हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा

श्रद्धा और भक्ति पूर्वक हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा
महुआ। रेणु सिंह

कलम और दावत के देवता भगवान चित्रगुप्त की पूजा गुरुवार को महुआ में विभिन्न जगहों पर श्रद्धा और भक्ति पूर्वक की गई यहां पहाड़पुर में समिति के द्वारा भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति बैठक उनकी आराधना की गई।
यहां पहाड़पुर में शंकर प्रसाद वर्मा के यहां भगवान चित्रगुप्त की आकर्षक मूर्ति बैठक उनकी विधि विधान के साथ पूजा की गई। इस मौके पर खासकर कायस्थ परिवार के द्वारा उनके समक्ष पूरे वर्ष का लेखा-जोखा भी लिखकर रखा गया। उन्होंने बताया कि आज के दिन वे लोग कलम दवात छूने से परहेज करते हैं। एक दिन भगवान चित्रगुप्त के लिए अपने आप को समर्पित करते हैं। पूजा में रवि शंकर वर्मा, सुनीता, चांदनी, निभा, बबीता, रेखा, कविता, अशोक, सुधांशु रंजन, अतुल प्रसाद वर्मा, रवि रंजन, अनीश, अनूप रंजन, विंध्यवासिनी प्रसाद, विनय कुमार वर्मा, रंजीत कुमार, मोहन, मनीष वर्मा, पायल कुमारी, अराधना कुमारी,
आदि ने सहयोग किया। शंकर वर्मा के द्वारा बताया गया कि इस दिन से वे लोग घर का नया रजिस्टर शुरू करते हैं। भगवान चित्रगुप्त के साक्षी मानकर घर में नई शुरुआत होती है। उधर महुआ में डॉ चंचल, कन्हौली में प्रवीण कुमार, नवीन श्रीवास्तव आदि के द्वारा भी भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.