महुआ में बसपा प्रत्याशी ने किया रोड शो
महुआ में बसपा प्रत्याशी ने किया रोड शो
महुआ। रेणु सिंह
बसपा प्रत्याशी रिमझिम देवी का सोमवार को यहां रोड शो हुआ। इस दौरान उन्होंने खुली गाड़ी से क्षेत्र में घूम कर लोगों से अपने पक्ष में वोट मांगी।
बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रिमझिम देवी अपने पति शैलेंद्र कुमार उर्फ गनौर सिंह के साथ खुली गाड़ी से निकली और उनके साथ बाइकों की टोली थी। वे अपने आवास मिर्जानगर पंचायत से रैली निकाल कर भदवास, लक्ष्मीपुर पंचायत होते हुए अलीपुर चौक, डोगरा चौक, हरपुर चौक,
छतवारा चौक होते हुए मिश्रा पेट्रोल पंप होते हुए अपने आवास पर पहुंची। रैली का नेतृत्व नेतृत्व जिला अध्यक्ष बालेंद्र दास, बिहार प्रभारी संतोष रजक कर रहे थे।
