May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चिराग पासवान और उमेश कुशवाहा ने महुआ में एक साथ किया रोड शो

चिराग पासवान और उमेश कुशवाहा ने महुआ में एक साथ किया रोड शो
महुआ। रेणु सिंह

लोजपा रा सुप्रीमो चिराग पासवान और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का एक साथ संयुक्त रूप से सोमवार की देर शाम महुआ में रोड शो हुआ। उन्होंने महुआ विधानसभा से एनडीए समर्थित और लोजपा रा प्रत्याशी संजय सिंह के पक्ष में रोड शो कर लोगों से उन्हें भारी मतों से जीतने की अपील की।
महुआ में भगवानपुर से सीधे पहुंचे चिराग पासवान एवं महुआ देसरी मार्ग के सदापुर मिश्रा पेट्रोल के पंप के पास से उमेश कुशवाहा के साथ फूलों से सजी खुली पिकअप गाड़ी पर रोड शो शुरू किया। यहां चिराग पासवान के आते ही युवा वर्ग काफी उत्साहित हो गए। कोई सेल्फी ले रहा था तो कोई उनसे हाथ मिलाने के लिए बेताब था। वह खुली गाड़ी पर प्रत्याशी संजय सिंह के साथ रोड शो में हाथ जोड़े निकले। उनके पीछे-पीछे काफी संख्या में युवा वर्ग बाइक से तो कुछ गाड़ियों से, वही काफी संख्या में पैदल चल रहे थे। दोनों नेताओं की अगुवाई कामेश्वर सिंह, राजेश सिंह, श्रीकांत पासवान, चंदन सिंह, अरसद अली उर्फ लाडले, चंदन पासवान के अलावा सभी पांचो घटक दल के कार्यकर्ता कर रहे थे। रास्ते में दोनों नेताओं पर जेसीबी से लोग फूलों की वर्षा कर रहे थे। वहीं जगह-जगह लोग उन्हें माला पहनाकर स्वागत कर रहे थे। इस बीच चिराग पासवान और उमेश कुशवाहा लोगों को हाथ जोड़कर अभिवादन करते चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.