May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ की पैनी नजर बैशाली जिले के चतुर्दिक विकास की गुणवत्ता और सुलभता के मूल्यांकन पर रहेगी।

वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ की पैनी नजर बैशाली जिले के चतुर्दिक विकास की गुणवत्ता और सुलभता के मूल्यांकन पर रहेगी।

वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ ,एस डीओ रोड स्थित गोविंद कांत वर्मा के परिसर -कार्यालय में मासिक बैठक काआयोजन हुआ जिसकीअध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता जी/पी प्रभात कुमार ने किया और संचालन वरिष्ठ साहित्यकार, समाज- सेवी रवीन्द्र कुमार रतन ने किया।
संयुक्त सचिव गोविन्द कान्त वर्मा ने
विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि
पार्कों की अव्यवस्था, अस्पतालों की
दुर्दशा, शिक्षा के क्षेत्र की कूव्यवस्था सब के संबन्धित अधिकारी और पदाधिकारी को सुधार के लिए लिखा गया है,जबाब आने पर आगे की कार्रवाई होगी।सचिव नागेन्द्र राय ने केन्द्रीय मंत्री चिराग जी को भेजे गए पत्रों की चर्चा करते हुए चौराहों पर मूर्ति लगाने हेतु जिला
पदाधिकारी से मिलनेकीआवश्यकता पर बल दिया।
मीडिया प्रभारी सह साहित्य सचिव
रवीन्द्र कुमार रतन ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ को असीमित अधिकार और विकास का क्षेत्र है जरूरत है इच्छा शक्ति जगाने की।
उन्होने कहा कि वरिष्ठ नागरिकसेवा- संघ की पैनी नजर बैशाली जिले के चतुर्दिक विकास की गुणवत्ता और सुलभता के मुल्यांकन पर रहेगा ।
अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रभात कुमार जी ने कथनी और करनी में साम्यता पर बल दिया और कहा कि हम कहें कम और करें अधिक तो सदस्यों की संख्या अपने आप बढने लगेगी।
सभा में सुरेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, अधिवक्ता द्वै राज कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, महेश राय,
विपीन कुमार श्रीवास्तव, प्रभात कुमार, गोविन्द कांत वर्मा, रवीन्द्र कुमार रतन, मिथिलेश कुमार सिन्हा, पुरूषोत्तम प्रसाद किशोर,त्रिलोकी राय ,वैद्यनाथ प्रसाद राय आदि ने भी अपने-अपने विचार दिए।
अन्त में त्रिलोकी राय ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा के समाप्त होने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.