March 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ससुराल वालों ने विवाहिता को किया गायब, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

ससुराल वालों ने विवाहिता को किया गायब, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

महुआ। रेणु सिंह

ससुराल वालों ने विवाहिता को गायब कर दिया। नवविवाहिता के मायके वालों ने उसे हत्या कर शव को गायब कर देने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन देते हुए कार्रवाई की मांग की है। बताया गया की 5 महीने पहले शादी हुई थी और विवाहिता की हत्या कर उसका शव गायब कर दिया गया।
यह घटना राजापाकड़ थाने के बनवीरा की है। महुआ थाने के ताजपुर बुजुर्ग निवासी मुस्लिम अंसारी की पत्नी गुलनाज खातून ने राजापाकर थाने को आवेदन देकर पुत्री की हत्या कर शव को गायब कर देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिक की दर्ज कराई है। बताया है कि उन्होंने अपनी पुत्री उजाला खातून की निकाह बीते 14 जून को इस्लाम रीति रिवाज के अनुसार राजापाकर थाने के अलीपुर बनवीरा निवासी अनवर अंसारी के पुत्र अजरुद्दीन अंसारी से की थी। निकाह में समर्थ के अनुसार ढाई लाख रुपए और विभिन्न सामान दिए थे। शादी के 15 दिनों बाद ही विवाहिता के ससुर ने धमकी दिया कि एक लाख दो नहीं तो अपनी बेटी को यहां से ले जाओ। अन्यथा उसकी हत्या कर देंगे। बीते 13 नवंबर को रात्रि 2 बजे मोबाइल से फोन कर पुत्री को भाग जाने की खबर दी गई। जब बीते 14 नवंबर को बेटी के ससुराल पहुंचे तो बताया गया कि वह मर गई है और तुम लोग भी भागो नहीं तो जान से मार देंगे। विवाहिता की मां ने अपनी पुत्री को ससुराल वालों द्वारा हत्या कर शव गायब देने कर देने की आशंका जताते हुए प्राथमिक की दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.