वैशाली डीएम महुआ प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण,गंदगी देख बिफ़री
वैशाली डीएम महुआ प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण,गंदगी देख बिफ़री
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ( वैशाली )डीएम वैशाली वर्षा सिंह ने महुआ के प्रखंड, अंचल एवं आरटीपीएस कार्यालय का निरीक्षण किया। प्रखंड परिसर में फैली गंदगी देखकर नाराजगी जाहिर की।
शुक्रवार को वैशाली डीएम वर्षा सिंह महुआ पहुंची। इस दौरान डीएम ने महुआ प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, आरपीएस कार्यालय सहित अन्य कार्यालय का निरीक्षण किया। वहीं प्रखंड परिसर में चारों ओर फैली गंदगी को देखकर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को उन्होंने जल्द से जल्द गंदगी की सफाई का निर्देश दिया है। इसके अलावा अंचल कार्यालय तथा आरटीपीएस कार्यालय में कार्य के निष्पादन का जानकारी ली तथा कई आवश्यक के निर्देश भी दिए। इस दौरान महुआ बीडीओ सौरभ बरनवाल, महुआ अंचल अधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
