March 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दो दिवसीय कलस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ

दो दिवसीय कलस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ

विभूतिपुर/समस्तीपुर

प्रखंड के मध्य विद्यालय राघोपुर में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में युवा शक्ति क्लब विभूतिपुर के द्वारा दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा शक्ति क्लब के अध्यक्ष केशव बाबू व संचालन शिक्षक नवो चौधरी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापक शिक्षक हरे कृष्ण ईश्वर द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। वहीं पूर्व प्रधानाध्यापक हरे कृष्णा ईश्वर ने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है,यह शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है साथ ही मानसिक रूप से भी सबलता प्रदान करता है।वही खेल अनुशासन में रहने की भी सीख देती है।खेल से सौहार्दपूर्ण माहौल का भी निर्माण होता है।वही 400 मीटर लड़का का दौड़ प्रतियोगिता में आशुतोष कुमार प्रथम आदित्य कुमार द्वितीय और पिंटू कुमार तृतीय स्थान पर रहे।वही 400 मीटर लड़की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आकृति द्वितीय स्थान पर पांखुरी व तृतीय स्थान पर खुशी सहनी रही।साथ ही कबड्डी लड़का का ए टीम ने बी टीम को 2.0 से कबड्डी प्रतियोगिता में हराया।वही लंबी कूद प्रतियोगिता में रेणु कुमारी प्रथम व गुड़िया कुमारी द्वितीय और किरण कुमारी तृतीय स्थान पर रही।वही रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में टीम बी की खिलाड़ी अव्वल रही।साथ ही युवा शक्ति क्लब के अध्यक्ष केशव बाबू ने बताया कि सभी सफल प्रतिभागी को मेडल व कप के साथ सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया जाएगा।मौके पर डॉक्टर स्वाती कर्ण, प्रधानाध्यापक अरविंद राम, शिक्षिका नेहा कुमारी,रेणु कुमारी,शिक्षक रजनीश कुमार,अनमोल कुमार,युवा शक्ति क्लब के सचिव प्रभकार ठाकुर,मोहन कुमार,रूपेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.