बुढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात युवक का शव,सनसनी
बुढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात युवक का शव,सनसनी
विभूतिपुर/समस्तीपुर
थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़ी गंडक नदी बोरिया घाट के निकट मंगलवार की सुबह लगभग 40 वर्षीय अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। वही इस संबंध में थाना अध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि मृतक के चेहरे पर जख्म का निशान था। अभी तक लाश की पहचान नहीं हो पाई है।
