सलेमपुर सलखनी में तीन हथियार तस्कर दबोचे गए—पिस्टल, कट्टा और कारतूस बरामद
सलेमपुर सलखनी में तीन हथियार तस्कर दबोचे गए—पिस्टल, कट्टा और कारतूस बरामद
_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_
महुआ (वैशाली) — महुआ पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 8 मार्च 2026 को पातेपुर थाना क्षेत्र के कृष्ण कुमार ग्राम सलेमपुर सलखंनी के अवैध हथियार रखने-बेचने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पातेपुर थाना, एसटीएफ और जिला आसूचना इकाई की संयुक्त छापेमारी में *तीन तस्कर गिरफ्तार* किए गए—कृष्ण कुमार, त्रिभुवन कुमार और शिवम कुमार। तलाशी में 1 देसी पिस्टल (मैगजीन सहित), 1 कट्टा, 5 जिंदा कारतूस और 4 मोबाइल बरामद हुए। पातेपुर थाना कांड सं. 127/26 दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पूछताछ में खरीद-फ़रोख्त के नेटवर्क और अन्य सहयोगियों का खुलासा हुआ। कृष्ण कुमार का आपराधिक इतिहास भी सामने आया—पातेपुर थाना कांड सं. 168/20 और 356/24 (शराब तस्करी)।का मामला दर्ज है।
