सात निश्चय के तहत नल जल योजना टांय टांय फिस, नहीं मिल रहा है पानी
सात निश्चय के तहत नल जल योजना टांय टांय फिस, नहीं मिल रहा है पानी
चकहबीब पंचायत के मुखिया ने पीएचईडी विभाग को दिया आवेदन
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड अंतर्गत मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत पंचायत के प्रत्येक वार्ड में लगा हर घर नल जल टांय टांय फिस होता दिख रहा है। कहीं भी ठीक से पानी नहीं मिल रहा है। कहीं-कहीं तो अभी तक नल जल का पानी मिल ही नहीं है। वहीं विभाग एवं सरकार लूटने में लगे हुए हैं। आबादी के आधा परिवार को भी ठीक से पानी नहीं मिल रहा है। नल जल असफल होने व पानी नहीं मिलने पर चकहबीव पंचायत के मुखिया रामसेवक साह पीएचईडी विभूतिपुर के कनीय अभियंता एवं अनुमंडलीय अभियंता को लिखित पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया है। बताया है कि चक हबीब पंचायत के वार्ड एक में स्टार्टर जला हुआ है, दो जगह पाइप फटी हुई है एक महीना से पानी बंद है। वार्ड दो में स्टार्टर, स्टेबलाइजर लगाना है 20 घर में पानी नहीं पहुंच रहा है। वार्ड 3 में 35 घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है, पाइप कटा हुआ है। वार्ड 4 चकहोजा यादव टोल में नया बोरिंग लगवाना है। अभी तक एक सौ घरों में पानी नहीं पहुंचा है। दास पासवान में भी 50 घरों में पानी आज तक नहीं पहुंचा है। वार्ड 05 में पंचायत सरकार भवन एवं बोरिंग के पास पाइप पाइप कटी हुई है। वार्ड 6 में वाल्व खराब है 10 घरों में नया कनेक्शन करना है। वार्ड 7 में मोटर जला हुआ है 15 दिनों से पानी बंद है, 30 घरों में पानी नहीं पहुंचता है। वार्ड 10 यादव टोल में एक सौ घरों में पानी अभी तक नहीं पहुंचा है। वार्ड 12 पासवान टोल में 20 घरों में पानी नहीं पहुंचता है। वार्ड 13 दास टोल में 80 घरों में अभी तक पानी नहीं पहुंचा है। वार्ड 14 में स्टार्टर, स्टेबलाइजर, बाल्व लगाना है। मुखिया ने अभिलंब उपर्युक्त कार्य करवाने की मांग की है। जानकारी के लिए बता दे की जब एक पंचायत की यह स्थिति है,तो पूरे प्रखंड में नल जल की स्थिति का अनुमान लगाया जा सकता है। बता दे की कल्याणपुर उत्तर वार्ड 13 में दो बोरिंग के बावजूद भी 25 से 30 घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। ऑनलाइन एवं फोन पर शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का हाल नहीं हो पा रहा है। विभाग इस ओर ध्यान देना उचित नहीं समझते हैं। वही गर्मी की शुरुआत में ही लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
