सीपीआईएम की बैठक में लिया निर्णय
सीपीआईएम की बैठक में लिया निर्णय
विभूतिपुर/समस्तीपुर
सीपीआईएम लोकल कमिटी वीभूतिपूर दक्षिण की बैठक मंदा मे पवन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक मे नवीकरण कार्य जल्द पुरा करने का निर्णय लिया गया।वहीं19 मार्च को डी एम के समक्ष आहूत रैली को सफल बनाने की योजना बनाई गई।24 मार्च को दिल्ली के राम लीला मैदान में होने वाली रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगो की भागीदारी सुनिश्चित करने की व्यापक कार्य योजना तैयार की गयी।बैठक को पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य सह विधायक अजय कुमार, ्जिला सचिव मंडल सदस्य महेश कुमार,लोकल मंत्री मिथलेश सिंह, विश्वनाथ महतो, राम देव राय, राजीव कुमार राय, शंकर शर्मा, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ब्रहम देव महतो, बंधु महतो, श्याम बिहारी चौरसिया, डॉक्टर विष्णु देव सिंह, डॉक्टर दिनेश कुमार, फूलेंन चौधरी, राम नारायण, गणेश पासवन, पार्वती देवी, उदय सिंह आदि ने संबोधित किया।
