प्रतीक्षा शुक्ला को स्टेट टीएलएम प्रदर्शनी में मिला 7 वाँ रैंक
प्रतीक्षा शुक्ला को स्टेट टीएलएम प्रदर्शनी में मिला 7 वाँ रैंक
विभूतिपुर।प्राथमिक विद्यालय खोरिया वार्ड -10 की विद्यालय अध्यापक प्रतीक्षा शुक्ला जी को राज्यस्तर पर आयोजित टीएलएम प्रदर्शनी में 7 वें रैंक का पुरस्कार प्राप्त हुआ है।इससे पहले प्रखंड और जिला स्तर आयोजित प्रदर्शनी में भी इन्हें प्रथम पुरस्कार मिल चुका है।मूल रूप से उत्तरप्रदेश की निवासी प्रतीक्षा की सफलता से प्रखंड शिक्षा विभाग में हर्ष का माहौल है।विधायक अजय कुमार,प्रमुख सुनीता देवी,प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार,लेखापाल योगेश कुमार,राजा राम महतो,राकेश कुमार,विशाल कुमार,मो0 शमशेर आलम, विद्यालय प्रधान मो0 मुश्ताक अहमद सहित कई शिक्षाविदों ने शिक्षिका को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
