March 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

2152 नवसाक्षर महिलाओं में बंटा प्रमाण -पत्र

2152 नवसाक्षर महिलाओं में बंटा प्रमाण -पत्र

विभूतिपुर।प्रखंड संसाधन केन्द्र विभूतिपुर के प्रांगण में जन शिक्षा निदेशालय, शिक्षा विभाग,बिहार सरकार द्वारा महादलित,दलित एवं अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आँचल योजना के तहत आयोजित बुनियादी जाँच परीक्षा में उत्तीर्ण महिलाओं को बुनियादी साक्षरता परीक्षा प्रमाण – पत्रों का वितरण किया गया। प्रतीकात्मक रूप से लगभग 10 महिलाओं का प्रमाण -पत्र बीआरसी स्तर पर वितरित किया गया।शेष प्रमाण पत्रों को परिक्षा केंद्रों पर भेजा गया।ज्ञात हो कि प्रखंड में एकदिवसीय परीक्षा गत 7 दिसंबर को हुई थी जिसमें 2152 महिलाएँ शामिल हुई थीं और शत -प्रतिशत महिलाएँ उत्तीर्ण हुईं। लेखापाल योगेश कुमार ने बताया कि प्रखंड स्तर के बाद अब परीक्षा केंद्रों पर वितरण होगा।उन्होंने कहा कि ये प्रमाण पत्र नवसाक्षरों के आत्मगौरव के प्रतीक हैं।कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा समाजसेवी दिलीप नारायण सिंह ऊर्फ पप्पू जी,राजा राम महतो,राकेश कुमार, अरविंद कुमार दास,राम सुरेश कुमार सिंह,रंजू कुमारी,मो0 शमशेर अली,विशाल कुमार भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.