कार्ल मार्क्स की १४३वीं पुण्यतिथि पर महान क्रांतिकारी श्रद्धांजलि!
कार्ल मार्क्स की १४३वीं पुण्यतिथि पर महान क्रांतिकारी श्रद्धांजलि!
पूंजीवाद के खिलाफ, शोषण-मुक्त समाज की स्थापना के लिए संघर्ष तेज करो!
महुआ (वैशाली) – मार्च २०२६ — आज, जब दुनिया भर के क्रांतिकारी मजदूर वर्ग, किसान, युवा और मेहनतकश जनता कार्ल मार्क्स के महान विचारों को सलाम करती है, वैशाली जिले के महुआ में सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) [SUCI (Communist)] के कार्यालय में उनकी १४३वीं पुण्यतिथि को क्रांतिकारी उत्साह के साथ मनाया गया।
यह कार्यक्रम कामरेड ललित कुमार घोष की अध्यक्षता में एवं कामरेड दिनेश रॉय के संचालन में संपन्न हुआ। इस क्रांतिकारी सभा में देवेंद्र राय, मी मुमताज़, अनिल कुमार, अरुण राय, प्रिंस कुमार, सकिंदर कुमार, रवि कुमार, राम बाबू राय, गोपाल बैठा, रंजन कुमार घोष, विश्वनाथ साहू, शिव नाथ कुमार सहित अन्य साथियों की जोशीली उपस्थिति रही।
यह आयोजन SUCI (Communist) पार्टी के देशव्यापी आह्वान पर आयोजित किया गया, जो कार्ल मार्क्स के वैज्ञानिक समाजवाद, ऐतिहासिक भौतिकवाद और वर्ग-संघर्ष के सिद्धांतों को जीवंत रखने तथा पूंजीवादी व्यवस्था के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने का संकल्प लेता है।
कार्ल मार्क्स ने पूंजीवाद के अंतर्निहित विरोधाभासों को बेनकाब किया और मजदूर वर्ग को विश्व क्रांति का नेतृत्व सौंपा। उनका अमर नारा “दुनिया के मजदूरों, एक हो जाओ!” आज भी शोषित-उत्पीड़ित जनता के लिए जुझारू हथियार है।
आज जब साम्राज्यवादी-पूंजीवादी ताकतें मजदूरों, किसानों और युवाओं का खून चूस रही हैं, तब मार्क्सवादी-लेनिनवादी विचारधारा के आधार पर क्रांतिकारी संगठन को मजबूत करना और व्यवस्था परिवर्तन करने की लड़ाई को तेज करने की ऐतिहासिक आवश्यकता है।
SUCI (Communist) पार्टी इस महान विचारक की सच्ची उत्तराधिकारी के रूप में प्रतिज्ञाबद्ध है कि शोषण-मुक्त, वर्गविहीन समाज की स्थापना तक संघर्ष जारी रहेगा। हम सबको आज फिर से संकल्प लेना है — पूंजीवाद को उखाड़ फेंकने के लिए, आंदोलन की धारा को तेज करने की आवश्यकता है ।
सर्व हरा के महान नेता कार्ल मार्क्स अमर रहे!
मजदूर-किसान एकता जिंदाबाद
SUCI (Communist) ज़िंदाबाद!
दुनिया के मजदूरों, एक हो जाओ!
प्रेषक:
कामरेड ललित कुमार घोष
SUCI (Communist), महुआ, वैशाली
