चैती दुर्गा पूजा को लेकर हुई बैठक
चैती दुर्गा पूजा को लेकर हुई बैठक
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड के कल्याणपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड 15 दुर्गा मंदिर के प्रांगण में चैती दुर्गा पूजा को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मूर्ति स्थापना, विधि विधान के साथ पूजा अर्चना एवं अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक में इंद्रदेव गिरी, भागीरथ प्रसाद गिरी, दिनेश गिरी, अमन गिरी, पप्पू गिरी, राजीव कुमार पासवान, भीम सिंह यादव, रामसागर राय, रणजीत राय सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया।
