ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे उच्च माध्यमिक विद्यालय मानारायटोल के छात्र-छात्रा
ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे उच्च माध्यमिक विद्यालय मानारायटोल के छात्र-छात्रा
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड अंतर्गत संचालित उत्क्रमित उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मानारायटोल के छात्र-छात्राओं की एक टोली मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत शनिवार की सुबह बस से ऐतिहासिक स्थल भ्रमण के लिए निकल चुके हैं। इन छात्र छात्राओं को पटना स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान, संग्रहालय, गोलघर, तारामंडल का भ्रमण कराया जाएगा। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापिका राजकुमारी, प्रबंध समिति अध्यक्ष नवल किशोर राय, शिक्षक महेश राय, अवकाश प्राप्त हम अनिल कुमार सिंह, सरिता कुमारी, राम विनय राय मौजूद थे।
