दावत-ए-इफ्तार में दिखा गंगा-जमुनी तहज़ीब की बेमिसाल झलक
दावत-ए-इफ्तार में दिखा गंगा-जमुनी तहज़ीब की बेमिसाल झलक
महनार वैशाली , महनार प्रखंड क्षेत्र के पानापुर मक्कनपुर स्थित राम शरण राय डिग्री महाविद्यालय के परिसर में प्रो संजय कुमार राय की ओर से एक शानदार दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया।, जिसमें बड़ी संख्या में रोज़ा दारो के अलावा विभिन्न समुदायों के समाजिक ,राजनीतिक, शैक्षणिक, धार्मिक और पत्रकारिता जगत के नामवर शिरकत की । कार्यक्रम में दोनों समुदाय के लोगों ने एक पंक्ति में बैठ कर रोज़ा इफ्तार किया जो आपसी भाईचारा और गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत झलक देखने को मिला।
इफ्तार के बाद रोजेदारों ने नमाज़ अदा किया और देश व राज्य की तरक्की, खुशहाली अमन-चैन तथा आपसी सौहार्द के लिए दुआएं की । संजय कुमार राय की ओर से दी गई दावत ए इफ्तार में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर इफ्तार में हिस्सा लिया, जिससे सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। संजय कुमार राय ने कहा कि रमजान का महीना इंसानियत, भाईचारे और आपसी प्रेम का पैगाम देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर रहें, यही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। इसीलिए हर वर्ष होली मिलन समारोह और दावत ए इफ्तार का आयोजन करते हैं हम कोई सियासी फायदा के लिए नहीं बल्कि समाज में एकता भाई चारा के बढ़ावा देने के लिए आयोजन किया गया है
संजय कुमार राय ने अपने सभी भाईयों के साथ मुस्कुराते चेहरे से मेहमानों का स्वागत किया कहा कि समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से लोगों के बीच आपसी मेल-जोल और विश्वास मजबूत होता है।
दावत-ए-इफ्तार में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
