एसएफआई प्रतिनिधि मंडल में बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
एसएफआई प्रतिनिधि मंडल में बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
*सरकारी डीएलएड एवं बीएड काॅलेज स्थापना की मांग*
रिपोर्ट:रंजीत कुमार,विभूतिपुर/समस्तीपुर
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड में छात्र संगठन एसएफआई के प्रतिनिधि मंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा हैं। ज्ञापन के माध्यम से विभूतिपुर प्रखंड में सरकारी डीएलएड एवं बीएड कॉलेज स्थापना की मांग की गई।ज्ञापन में कहा गया है कि विभूतिपुर प्रखंड एक बड़ा शैक्षणिक क्षेत्र है। लेकिन अत्यंत चिंता की बात है कि इतने बड़े प्रखंड में आज तक सरकारी डीएलएड एवं बीएड कॉलेज की व्यवस्था नहीं है।सरकारी संस्थान के अभाव में क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं को मजबूरन अन्य जिलों अथवा बिहार से बाहर जाकर नामांकन कराना पड़ता है। इसी स्थिति का फायदा उठाकर कई दलाल और बिचौलिये छात्रों को बाहर के कॉलेजों में नामांकन कराने के नाम पर भारी आर्थिक शोषण करते हैं। जहाँ सामान्य रूप से फीस कम होनी चाहिए, वहाँ छात्रों से डेढ़ से दो लाख रुपये तक वसूले जाते हैं। कई मामलों में छात्रों को फर्जी या मान्यता विहीन संस्थानों में नामांकन करा दिया जाता है, जिससे उनका पैसा भी बर्बाद हो जाता है और उनका भविष्य भी अंधकारमय हो जाता है।प्रतिनिधि मंडल में अभिनव कुमार चौधरी उर्फ सोनू, एसएफआई के जिला कमेटी सदस्य केशव कुमार झा शामिल थे।
