April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ज्ञान ज्योति गुरुकुलम में सफल टीकाकरण कार्यक्रम संपन्न ।

ज्ञान ज्योति गुरुकुलम में सफल टीकाकरण कार्यक्रम संपन्न । रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।                                                            महुआ (वैशाली)प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ,महुआ के तत्वाधान में ज्ञान ज्योति गुरुकुलम सिंघाड़ा के पवित्र परिसर में परोपकारी सभा सिंघाड़ा के देखरेख में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 250 लोगों को कोवैक्सीन का सफल टीकाकरण किया गया ।
लगातार कुछ दिनों से यह सूचना आ रही थी की अत्याधिक भीड़ होने के वजह से जगह- जगह व्यवस्था में गरबड़ी होनेके कारण उपस्थित लोगों के बीच झड़पे होने की खबर होती है। परोपकारी सभा के सभी निष्ठावान कार्यकर्तागण जिन्होंने अपने कुशल नेतृत्व का परिचय देते हुए बड़े ही शांत वातावरण में विधिवत, संयमित एवं व्यवस्थित टीकाकरण कार्यक्रम संपन्न करवाया ।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुआ के सभी एएनएम एवं उनके सहयोगी स्वास्थ्य कर्मी को विशेष रुप से राजन कुमार धन्यवाद के पात्र हैं, जिनके कुशल नेतृत्व में कोविड़ 19 वैक्सीनेशन का का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो पाया।
अभियान के दौरान मुख्य रूप से परोपकारी सभा के संरक्षक परम पूज्य ब्रह्मानंद स्वामी जी, सचिव अजीत कुमार कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार , इन्द्रजीत कुमार,प्रहलाद कुमार ,संजीत पासवान ,प्रयाग राय , दीवाकर सिंह ,राम सिंह , आदित्य झा,शंकर सहित अन्य ग्रामीण कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही । साथ ही मध्य विद्यालय मुकुंदपुर सिंघाड़ा के भी सभी शिक्षकगण ने निर्विकार भाव से अपना सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.