April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रसूलपुर पंचायत के मुखिया ने बाढं पीड़ितों के बीच वितरण किया राहत सामग्री– रिपोर्ट-गोपाल सहनी

रसूलपुर पंचायत के मुखिया ने बाढं पीड़ितों के बीच वितरण किया राहत सामग्री–                         रिपोर्ट-गोपाल सहनी नयागांव(सारण)सोनपुर प्रखंड अंतर्गत रसूलपुर पंचायत के मुखिया मनुलाल चौरसिया के द्वारा लगातार कई दिनों से पंचायत के दियरा क्षेत्र के महमदपुर,तिवारी टोला, गरीब पट्टी एवं रामसा पुर गांवों में बाढ़ के पानी से घिरे बाढ़ पीड़ितों के बीच नाव के मध्यम से या पानी मे पैदल घर घर जाकर राहत सामग्री सुखा राशन चिऊरा,चीनी, बिस्कुट, मोमबत्ती एवं सलाई सहित कई जरूरी सामग्री का वितरण मुखिया मनुलाल चौरसिया के सौजन्य से किया जा रहा है। इस दौरान उन्होने रसूलपुर पंचायत मे बाढ़ के पानी से घिरे सभी परिवारों से मिलकर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।बताते चले कि रसूलपुर पंचायत के दियरा इलाके में बाढ़ पीड़ितों को प्रशासन के तरफ से अभी तक किसी प्रकार का कोई सहायता नही मिलने के कारण बाढ़ पीड़ितों के बीच आक्रोश पनप रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.