पुलिस को मिली बड़ी सफलता,लोडेड पिस्टल के साथ पुलिस ने चार अपराधियों को किया गिरफतार समस्तीपुर(जकी अहमद)
पुलिस को मिली बड़ी सफलता,लोडेड पिस्टल के साथ पुलिस ने चार अपराधियों को किया गिरफतार
समस्तीपुर(जकी अहमद)
समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बीते 23 अगस्त 2021 को ताजपुर थाना द्वारा सघन गस्ती के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर रात्रि 9 बजे ताजपुर मोरवा पक्की सड़क पर चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग के दौरान तीन युवक अपराधियों को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया जो एक बाईक से रात्रि में लूटपाट की योजना से इधर उधर घूम रहे थे, जिसे पकड़ लिया गया पकड़े गए बदमाशो हथियार के बारे में पूछताछ कर उसके निशानदेही पर अन्य अपराधी को पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि इन सभी के विरुद्ध ताजपुर थाना कांड संख्या 325 / 2021, धारा 25(1-बी)(ए), 26, 35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अपराधियों में राजन कुमार पिता राम अवतार सिंह, रवि कुमार पिता शत्रुघन पोद्दार, राहुल कुमार पिता महेश राय तीनों साकिन किशनपुर युसूफ एवं नितीश कुमार पिता महेंद्र राय साकिन खालिसपुर सभी थाना सरायरंजन जिला समस्तीपुर निवासी बताया गया। पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस,एक मोटरसाईकिल एवं चार मोबाईल सेट बरामद किया है। इसकी पुष्टि बुधवार को ताजपुर थाना में प्रेस वार्ता के दौरान सदर डीएसपी प्रीतीश कुमार ने की। उन्होंने बताया कि गस्ती दल में थाना अध्यक्ष वृज किशोर सिंह, अलख नारायण सिंह आदि पुलिस कर्मी समिल थे।
