March 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दलसिंहसराय में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा। समस्तीपुर(जकी अहमद)

दलसिंहसराय में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा।

समस्तीपुर(जकी अहमद)

दलसिंहसराय शहर के गंज रोड में स्थित सिटी हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत पर बुधवार को स्वजनों व ग्रामीणों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
मृतक महिला की पहचान मोo सकरा निवासी हरिद्वार सहनी की पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है।रेखा देवी के पुत्र पप्पू सहनी ने बताया कि उनकी माँ को बच्चेदानी में पथरी के ऑपरेशन को लेकर क्लिनिक में भर्ती करवाया गया था।पैसा जमा करने के बाद ऑपरेशन के लिए ऑपरेशन कक्ष में ले जाया गया.जँहा डॉक्टरों से नहीं सम्भलने के बाद महिला को दलसिंहसराय से बेगूसराय ले जाया गया,जँहा उनकी मौत हो गई।जिसके बाद ग्रामीणों व स्वजनों ने अस्पताल पहुँच कर हंगामा करने लगे।
वही क्लिनिक संचालक क्लिनिक बन्द कर फरार हो गया।काफी हो हंगामा के बाद क्लिनिक व स्वजनों में आपसी समझौते के बाद लोग शांत हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.