April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नाला के उपर ढक्कन देने के लिए दिया आवेदन। समस्तीपुर (जकी अहमद)

नाला के उपर ढक्कन देने के लिए दिया आवेदन।

समस्तीपुर (जकी अहमद)

शहर के धरमपुर वार्ड संख्या 2 निवासी अब्दुल हकीम फिदा ने कार्यपालक पदाधिकारी समस्तीपुर को आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि करीब 8 माह पूर्व उक्त वार्ड में नाला सफाई का काम किया गया था, लेकिन नाला के ऊपर ढक्कन अबतक नहीं लगाया गया। जिसके कारण आए दिन वृद्ध, नौजवान, महिलाएं एवं आसपास के बच्चे गिरकर घायल हो रहे है। उन्होंने कहा कि अगर नाला पर ढक्कन नहीं लगाया गया तो स्थानीय लोग खामोश नहीं रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.