March 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आंगनबाड़ी केंद्रों का हुआ सोशल ऑडिट कई केंद्रों पर टेक होम राशन नहीं दिए जाने का भी उठे सवाल/रिपोर्ट नवनीत कुमार

आंगनबाड़ी केंद्रों का हुआ सोशल ऑडिट
कई केंद्रों पर टेक होम राशन नहीं दिए जाने का भी उठे सवाल

केंद्रों पर बच्चों को नियमित दूध और अंडा देने का दिए निर्देश, माताओं ने बच्चों को पोशाक के साथ ठंड के समय गर्म कपड़े देने की रखी मांग
महुआ में सभी आंगनवाड़ी केंद्रों का सोशल ऑडिट किया गया। इस ऑडिट में सीडीपीओ द्वारा पोषक क्षेत्र से माताओं को बुलाकर आंगनवाड़ी केंद्र से मिलने वाली लाभ के बारे में जानकारी ली गई। इस मौके पर उपस्थित माताओं ने विभिन्न बातों को रखते हुए उसके समाधान को भी बताया।
यहां फतेहपुर पकड़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 197 बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनीता जायसवाल ने स्वयं केंद्र का सामाजिक अंकेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पोषक क्षेत्र के माताओं को बुलाकर उक्त केंद्र से मिलने वाले लाभ की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अब केंद्रों पर बच्चों को अंडा और दूध भी दिया जा रहा है। सीडीपीओ ने बच्चों को मिलने वाली पोशाक के साथ गर्भवती, धात्री और किशोरियों को मिलने वाले टेक होम राशन के बारे में जानकारी ली। उधर कई केंद्रों पर टेकहोम राशन वितरण के नाम पर खानापूर्ति करने की भी बात आई। इस दौरान केंद्र सीडीपीओ के द्वारा आय व्यय पंजी को भी देखा गया। यहां फतेहपुर पकरी केंद्र संख्या 197 सहित अन्य पर उपस्थित माताओं ने कहा कि इस समय ठंड अधिक बढ़ गई है। छोटे-छोटे बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र पर भेजने में ठंड लगने का डर लगता है। उन्होंने बच्चों को पोशाक के साथ ठंड में पहनने के लिए स्वेटर देने की भी सवाल को रखा। साथ ही उन्होंने कनकनी वाली ठंड को देखते हुए बहरहाल केंद्र को बंद कर देने की सलाह दी। इधर सीडीपीओ ने बताया कि अभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का ऊपर से निर्देश नहीं आया है। निर्देश आने के बाद ही केंद्रों को बंद किया जाएगा। इस दौरान सीडीपीओ ने बच्चों को पड़ने वाले सभी टीके की भी जानकारी ली। साथ ही उन्होंने इस समय कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से बचने के लिए मास्क का प्रयोग करने को कहा। उन्होंने लोगों से नशा मुक्ति के लिए भी आगे आने की अपील की। अन्य केंद्रों को भी सभी एलएस के द्वारा सामाजिक अंकेक्षण कर रिपोर्ट दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.