December 29, 2021

NR INDIA NEWS

News for all

चेहराकलां : प्रमुख पद के लिए अनीता देवी निर्वाचित हुई तो उप प्रमुख बनी तिलक देवी/रिपोर्ट नवनीत कुमार

1 min read

प्रमुख पद के लिए अनीता देवी निर्वाचित हुई तो उप प्रमुख बनी तिलक देवी
प्रमुख पद के लिए आमने-सामने हुई मुकाबला तो उपप्रमुख के लिए त्रिकोणात्मक लड़ाई
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ अनुमंडल कार्यालय पर मंगलवार को चेहराकला के प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव गहमा गहमी के बीच हुई। चुनाव को लेकर अनुमंडल कार्यालय पर प्रशासनिक व्यवस्था चौकस की गई थी। मुख्य द्वार पर पुलिस के पहरे लगाए गए थे। अनुमंडल कार्यालय में सिर्फ पंचायत समिति सदस्यों का प्रवेश निर्धारित किया गया था। जबकि आम प्रवेश वर्जित कि गए थे।
यहां चेहराकला प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों का प्रवेश दिन के 11:00 बजे के आसपास हुआ। अनुमंडल कार्यालय के सभागार में उनकी निर्वाचन कराया गया। प्रमुख पद के लिए पूर्व प्रमुख लखींद्र सहनी की पत्नी अनीता देवी और निवर्तर्माण प्रमुख प्रियंका राय का नामांकन हुआ हे विधि सम बनवाकर की जांच नाम वापसी का समय दिया गया। दोनों उम्मीदविरों के बीच वोटिंग कराया गया। अनीता देवी के पक्ष में 10 मत प्राप्त हुए तो प्रियंका राय 06 मत से संतोष करना पड़ा। इस तरह पूर्व प्रमुख लखीन्द्र सहनी की पत्नी अनीता देवी 04 मतों से विजय घोषित की गई।
उप प्रमुख के लिए तीन नामांकन:
चेहराकला प्रखंड में उप प्रमुख के लिए सदन में ही गहमा गहमी हो गई। इस पद के लिए 03 उमीदवार सामने आए। उप प्रमुख पद के लिए तिलक देवी, रेखा देवी और सीना मजहर ने नामांकन किए। यहां भी चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। जहां तिलक देवी को 08 मत प्राप्त हुए तो रेखा सीना मजहर को 06 मत मिले। वही रेखा देवी को मात्र 02 मत से संतोष करना पड़ा। चुनाव के बाद सभी प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। चुनाव की सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सदस्यों को शखम में सदन से छोड़ा गया। बताया जा रहा है कि सदन में निवर्तमान प्रमुख प्रियंका राय गुट के सीना मजहर उपप्रमुख के लिए नामांकन की थी। जबकि दूसरे पक्ष में दो उम्मीदवार हो गए।
अनुमंडल के बाहर जमी थी दिग्गजों की भीड़:
महुआ अनुमंडल कार्यालय के बाहर प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख के चुनाव को लेकर दिग्गजों की भीड़ जमी थी। यहां एक से एक दिग्गज पहुंचे हुए थे। गाड़ियों की तो काफिला थी। एक से एक लग्जरी गाड़ियां आई थी। चुनाव को लेकर वैशाली जिला की नहीं बल्कि दूसरे जिला से भी दिग्गजो कि टोली यहां पहुंच चुके थे। चुनाव समाप्त होने के बाद अनुमंडल से बाहर निकलते ही नवनिर्वाचित प्रमुख अनिता देवी के समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और फूल माला से लाद दिया। उधर सदन से पहले दूसरे गुट प्रियंका राय की टीम भी खुशी मुद्रा में थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.