December 29, 2021

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ : मुखिया और वार्ड सदस्य का शपथ ग्रहण संपन्न / रिपोर्ट नवनीत कुमार

मुखिया और वार्ड सदस्य का शपथ ग्रहण संपन्न
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ में मंगलवार को 11 पंचायतों के मुखिया और वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण कराया गया। इसके साथ ही यहां उप मुखिया का चुनाव भी हुआ। हालांकि चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी बनी रही।
यहां प्रखंड परिसर स्थित सभागार में तीन पालियों में मुखिया और वार्ड सदस्यों के शपथ ग्रहण कराया गया। इस बीच उन्हें राग द्वेष से ऊपर उठकर कार्य करने के लिए शपथ दिलाई गई। प्रथम पाली में सिंघाड़ा दक्षिणी, हसनपुर ओस्ती, रसूलपुर मुबारक और शेरपुर मानिकपुर पंचायत के मुखिया और वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाया गया। जबकि दूसरी पाली में मिर्जानगर, भदवास, लक्ष्मीनारायणपुर और जलालपुर गंगटी व तीसरी पाली में ताजपुर बुजुर्ग, कन्हौली विशनपरसी और कन्हौली धनराज पंचायत के मुखिया और वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण हुआ। लक्ष्मीनारायण पुर पंचायत से उप मुखिया पद के लिए मो मोजस्सम आलम निर्विरोध चुने गए। इसी तरह सिंघाड़ा दक्षिणी से हरेंद्र पासवान, कन्हौली धनराज से प्रियंका देवी और हसनपुर ओस्ती से जितेंद्र कुमार उप मुखिया के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। उधर शेरपुर मानिकपुर से देव कुमार ठाकुर और दीपक पासवान उप मुखिया पद के लिए नामांकन किए। जिसमें देव कुमार ठाकुर को 8 मत मिले जबकि दीपक पासवान को 6 मत ही मिले। इस तरह देव कुमार ठाकुर उप मुखिया पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गए। इसी तरह जलालपुर गंगटी से पिंकी कुमारी और पिंकी का नामांकन हुआ। जिसमें पिंकी कुमारी को 07 मत मिले, जबकि पिंकी को 05 मत ही प्राप्त हुए। इस तरह वार्ड 8 की पिंकी कुमारी उप मुखिया पद के लिए निर्वाचित घोषित की गई। कन्हौली विशनपरसी से अनमोल कुमार और सविता देवी के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें अनमोल कुमार को 09 और सविता देवी को 06 मत प्राप्त हुए। इस तरह अनमोल कुमार उप मुखिया पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गए।
आज 12 पंचायत के सरपंच और पंच का शपथ ग्रहण के साथ होगा उपसरपंच का चुनाव:
महुआ में बुधवार को 12 पंचायत के सरपंच और पंच का शपथ ग्रहण होगा। इसी के साथ उपसरपंच का चुनाव भी कराया जाएगा। तीन पालियों में शपथ ग्रहण के साथ उपसरपंच का चुनाव भी होगा। एक पाली में चार पंचायत के सरपंच और पंच शामिल होंगे। प्रथम पाली में
मधौल, मंगुराही, सुपौल टरिया और जहांगीरपुर सलखनी, दूसरी पाली में फतेहपुर पकड़ी, समसपुरा, सिंघाड़ा उत्तरी और गोविंदपुर। जबकि तीसरी पाली में विशुनपुर हीराराम उर्फ पहाड़पुर, फुलवरिया, गौसपुर चकमजाहिद और रामपुर चंद्रभान उर्फ डगरु के सरपंच और पंच शामिल होंगे। शेष 11 पंचायत के सरपंच और पंच का शपथ ग्रहण और उपसरपंच का चुनाव गुरुवार को होगा।

उप मुखिया शपथ लेने के बाद बाहर निकले उप मुखिया हुए गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.