किशोर किशोरियों में टीका लेने के लिए दिखा उत्साह,जांच में नहीं मिले एक भी संक्रमित महुआ। नवनीत कुमार महुआ में 23 हाईस्कूलों में टीकाकरण अभियान जोर-शोर से चलाया गया। टीका लेने के लिए किशोर किशोरियों में खासा उत्साह रहा। टीकाकर्मियों के पहुंचते ही किशोर किशोरियों ने उनके समक्ष पहुंचकर टीका कराया। स्वास्थ प्रबंधक प्रकाश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां विभिन्न पंचायतों के 23 हाई स्कूलों में टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस लेने के लिए दौरान किशोर किशोरियों को टीके दिए गए। उन्होंने यह भी बताया कि टीकाकिशोर किशोरियों में उत्साह देखा जा रहा है। वे उत्साहित होकर टीका ले रहे हैं। यहा 23 उच्च, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में टीके लगे। यहां मंगुराही, निझमा, शाहपुर चकूमर, मधौल, हसनपुर ओस्ती, पहाड़पुर, बालूघाट खेसरहिया, परमानंदपुर, भदवास, फुलवरिया, समसपुरा, सुपौल टरिया, चकमजाहिद, रसूलपुर मुबारक, कन्हौली धनराज, कन्हौली बिशनपरसी, ताजपुर बुजुर्ग, पकड़ी, सिंघाड़ा, मिर्जानगर, नीलकंठपुर, चकउमर और जलालपुर गंगटी में टीके दिए गए। इधर 300 लोगों की हुई एंटीजन जांच में सभी नेगेटिव पाए गए। यहां बीते 10 दिनों से एक भी संक्रमित नहीं मिले हैं।