कॉन्फ्रेंस में दिखी हिंदू मुस्लिम एकता महुआ। नवनीत कुमार महुआ के फुलवरिया पंचायत अंतर्गत हिदायतपुर में ख्वाजा गरीब नवाब कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कॉन्फ्रेंस में शिरकत करने पहुंचे कादरियों ने अल्लाहताला के बताए मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि अल्लाह ताला अपने बंदे को अच्छे राह दिखाता है। उनके मार्ग पर चलने वाले हमेशा खुशमिजाज होते हैं। कॉन्फ्रेंस में शिरकत कर रहे कादरी जावेद अख्तर फैजी ने गरीब आते हैं दर पे तेरे उसे नवाजा करो गरीब नवाजी मेरे, शेर पढ़ा तो लोग तालियां बजाने को मजबूर हो गए।वहीं फैजी ने बताया की ख़्वाजा गरीब नवाज ने पुरी दुनिया को अमन शांति का पैगाम ही नहीं दिया है बल्कि गरीबों, मजबुरों की मदद करने का संदेश भी दिया है। मौलाना निसार अहमद मिस्बाही नें बताया कि ख्वाजा गरीब नवाज़ का उर्स मेला अजमेर शरीफ दरगाह पर लगाया जाता है। जो लोग अजमेर शरीफ दरगाह नहीं जा पाते हैं। वह सारे श्रद्धालु अपने अपने गांव में ख़्वाजा साहब के नाम पर लंगर फातेहा कर लोगों को खिलाते हैं। इसी प्रकार हिदायतपुर में भी भव्य जलसा पर लंगर फातेहा का आयोजन किया गया। इसमें हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की गई। इस कान्फ्रेंस और लंगर में हिंदू समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। यहा एकता, सहिष्णुता और भाईचारा का विशाल पेश किया। यहां पर छोटे-छोटे बच्चे ने भी ख्वाजा गरीब नवाज कॉन्फ्रेंस में शेर पेश किए। साथी ख्वाजा गरीब नवाज के बारे में जानकारी दी। गस मौके पर मुखिया सुकेश्वर दास, सरपंच राजेंद्र राय, हाफ़िज़ तौकीर सैफी, दिलशेर, आशिक, शेराज, अलिशेर, मौलाना उस्मान, रौशन अली, मो शाहीन, मो सलाउद्दीन, मो नसीम, कासिम, मो शरीफ, मोहम्मद क्याम, श्याम, अनीश, अमरनाथ भारती, सौरभ कुमार, विनोद राम, सफदर आदि मुख्य रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे।