April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अपराधियों की गोली से घायल स्वर्ण व्यवसाई खतरे से बाहर/रिपोर्ट नसीम रब्बानी

अपराधियों की गोली से घायल स्वर्ण व्यवसाई खतरे से बाहर
महुआ।नवनीत कुमार
महुआ थाने के कन्हौली में अपराधियों की गोली से घायल स्वर्ण दुकानदार खतरे से बाहर बताए गए हैं। उनका इलाज पटना में चल रहा है। दूसरे दिन उनकी हालत ठीक थी और वह खतरे से बाहर है।
बताया गया कि वह बोलचाल करते हैं। हालांकि इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। घायल का बयान भी दर्ज नही हो पाया है।
मालूम हो कि दुकान बंद कर बाइक से पुत्र संघ घर लौट रहे एक स्वर्ण व्यवसाई को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था़ घायल स्वर्ण व्यवसाई को लोग आनन-फानन में हाजीपुर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां स्थिति नाजुक बनी है। महुआ थाने के कन्हौली धनराज पंचायत के बिशुनपुर बेझा निवासी स्वर्ण व्यवसाई विनोद साह कन्हौली से दुकान बंद कर अपने पुत्र राजन कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इस बीच वे अपने दुकान से कुछ ही दूर आगे बढ़े थे और बंगला गाछी होकर जा रहे थे कि बाइक सवार अपराधियों ने लूटपाट करने के नियत से उन पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि गोली पीछे से कमर के ऊपर लगी है। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और घायल को आनन-फानन में हाजीपुर ले गए। लोगों ने बताया कि उन्हें अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। घटना का अंजाम देने के बाद अपराधी निकल भागे। स्वर्ण व्यवसाई के साथ लूट हुई है या नहीं। यह जानकारी उनके होश में आने के बाद ही पता चलेगा। बरहाल यहां पुलिस अपराधियों के ठिकाने तक पहुंचने के लिए अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्वर्ण व्यवसाई के पुत्र ने दिखाई थी दिलेरी:
बताया जा रहा है कि बिशुनपुर बेझा निवासी स्वर्ण व्यवसाई विनोद साह अपने पुत्र राजन कुमार के साथ बाइक से घर जा रहे थे। उन्होंने शाम के करीब 7:15 बजे दुकान बंद की थी और पिता पुत्र घर के लिए निकले थे। इस बीच अपराधियों ने उन्हें कन्हौली बांग्ला गाछी में गोली मार दी। गोली लगने के बाद भी बाइक चला रहे व्यवसाई के पुत्र विचलित नहीं हुए और वह भगाते हुए आगे ले गया जहां बस्ती थी। इस बीच बस्ती में लोगों को देख अपराधी निकल भागे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.