April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दहेज के खातिर मार डाली गई कोमल/रिपोर्ट नवनीत कुमार

दहेज के खातिर मार डाली गई कोमल
मृतिका का जला शव आते ही देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़, लोगों ने नम आंखों से दी मृतिकि को दी अंतिम विदाई
महुआ के कन्हौली गढ़वाल में कोमल का जला शव आते ही परिजनों में मचा कोहराम
महुआ। नवनीत कुमार
बिटिया का जला शव सुबह आते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।
महुआ थाने के कन्हौली विशनपरसी पंचायत अंतर्गत कन्हौली गढ़वाल में रविवार को मातम छाया था। गांव के अजय कुमार सिंह की पुत्री 25 वर्षीया कोमल कुमारी कि दहेज के खातिर ससुराल वालों ने जलाकर मार डाला। उसका शव रविवार को मायके में लाया गया जहां उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। शव आते ही परिजनों में चित्कार मच गई और उनके बिलाप से लोग दहल गए। कोमल की शादी 4 वर्ष पूर्व देसरी के मधौल गांव में बुधन सिंह के पुत्र हरिशंकर सिंह उर्फ सुदामा सिंह के साथ हुई थी।                           शादी में उसे मायके द्वारा उपहार स्वरूप विभिन्न सामान दिए गए थे। इसके बावजूद ससुराल वाले उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया करते थे। इस बीच बीते शनिवार को उसकी हत्या आग लगाकर कर दी गई। इस मामले में मृतका के पिता अजय कुमार सिंह के द्वारा कोमल के पति, ससुर, सास, मैसूर, गोतनी समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है। बताया गया है कि घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। एक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना की सच्चाई पुलिस तहकीकात के बाद ही सामने आएगी।
एक भाई और तीन बहनों में माझिल थी कोमल:
कोमल तीन बहन और एक भाई में माझिल थी। बड़ी बहन रानी की भी शादी उसी के गांव में है। रानी की शादी के बाद कोमल की भी शादी धूमधाम से उसी गांव में की गई थी। घटना से मृतिका की मां बबीता देवी तो विक्षिप्त सी हो गई है। उसके चित्कार से सबका कलेजा दहल जा रहा था। घटना की खबर सुनकर बड़ी बहन रानी भी पहुंची और विलाप करने लगी। छोटी बहन सपना और भाई सूरज तो की चित्कार से लोग भावुक हो जा रहे थे। गांव के ब्रजेंद्र कुमार पप्पू, डब्ल्यू सिंह, सुनील कुमार सिंह, रंजीत कुमार, रघुवंश सिंह, सुरेश सिंह, मनीष कुमार आदि ने बताया कि घटना काफी दुखद है। मृतिका की एक ढाई वर्षीय पुत्री पड़ी के सिर से मां का साया उठ गया। पड़ी अपनी मां के शव को देख रही थी। जब लोग कोमल की अर्थी को लेकर चलने लगे तो उसकी बिलाप से लोग भावुक हो गए। महुआ के कन्हौली गढ़वाल में विवाहिता का शव आने पर जुटी महिलाओं की भीड़। मृतिका कोमल (फाइल फोटो)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.