महुआ राजद ने किया सदस्यता अभियान का शुभारंभ । रिपोर्ट सुधीर मालाकार महुआ (वैशाली) राष्ट्रीय जनता दल महुआ प्रखंड इकाई की ओर से स्थानीय गांधी स्मारक चौक पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महुआ अनुमंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष जवाहिर राय एवं प्रखंड अध्यक्ष मो नसीम रब्बानी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए महुआ अनुमंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा बिहार की जनता बदलाव की स्थिति में पूर्णरूपेण मन बना चुकी है। वैसे स्थिति में सभी जाति ,धर्म के लोग राजद की सदस्यता ग्रहण करने को तैयार है। लगभग 250 लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में जन अधिकार पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष दर्वेश्वर राम रमन ने राजद में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए लालू यादव के प्रति विश्वास जाहिर की । मुख्य रूप से सदस्यता ग्रहण करने वालों में जावाहर राय मुखिया, मो खुर्सीद आलम,विपत राम, लक्ष्मण राम, अनिल गुप्ता, विजय पासवान, विना देवी, लालबाबू राय, मुकेश यादव वार्ड संघ अध्यक्ष, मो नदीम रब्बानी, सुधीर राय, एवं मुख्य रूप श्रीकांत यादव नगर अध्यक्ष, रणविजय यादव युवा अध्यक्ष, प्रमोद राय जिला सचिव, रौशन कुमार यादव छात्र अध्यक्ष , मो शाहिल राजा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, मिंटू राय मुखिया, रामाशंकर यादव, योगी लाल सहनी, देवप्रसाद यादव,सचिदा नन्द यादव, ओमप्रकाश ठाकुर, जगदेव राम, मो सद्दाम, कुमोद यादव, शंभु चौधरी, सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।