April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बाइक से गिरकर शिक्षिका की मौत/रिपोर्ट रेणु सिंह

बाइक से गिरकर शिक्षिका की मौत
महुआ। रिपोर्ट रेणु सिंह
बाइक से गिरकर शिक्षिका की मौत हो गई। घटना महुआ के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीनारायणपुर गांव में घटी।
मिली जानकारी के अनुसार शिक्षिका अपने पति के साथ बाइक से स्कूल जा रही थी। इस बीच वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में लोग उसे आईजीआईएमएस में ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतिका 40 वर्षीय नीतू कुमारी चकउमर उत्क्रमित हाईस्कूल की शिक्षिका थी। बताया जा रहा है कि नीतू कुमारी के पति रत्नेश कुमार पांडे उन्हें बाइक से लेकर स्कूल जा रहे थे। इस बीच में गांव में ही गिर गई। इस दुर्घटना में नीतू को गंभीर चोटें आई और लोग उसे आनन फानन में इलाज के लिए आईजीआईएमएस पटना ले गए। इस बीच उसने अंतिम सांस ली। घटना के बाद मृतिका के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतिका की कमाई से घर परिवार चलता था। पति रत्नेश कुमार पांडे घर पर रहते हैं। इस घटना पर शिक्षक संघ ने संवेदना जताई है। महुआ में शिक्षक संघ के द्वारा शोक सभा आयोजित की गई। मनोज कुमार राय के नेतृत्व में शिक्षकों ने मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.