बिना आदेश के रात्रि में कराया जा रहा था मनरेगा योजना के कार्य- -नयागांव(सारण)मनरेगा योजना के कार्य के लिए अभी आदेश भी पारित नही किया गया है लेकिन मखिया पीआरएस एवं बिचौलियों के मिलीभगत से लूट खसोट का धंधा शुरू हो गया है।सोनपुर प्रखंड अंतर्गत रसूलपुर पंचायत के गंगा नदी पार गरीब पट्टी गांव में वार्ड नं 12 एवं 13 में एक व्यक्ति के निजी जमीन पर रातों-रात जेसीबी से मिट्टी काटकर ट्रैक्टर से मिट्टी भर दिया गया इस दौरान लगभग 3 कट्ठे में खेत में लगे पेड़ को भी नुकसान पहुंचाया गया। यह सब खेल मनरेगा के रुपए लूटपाट को लेकर किया गया है इस संबंध में अकिलपुर थाना अंतर्गत दूधिया के जय किशोर राय के पुत्र ललन यादव ने पहलेजा ओ पी में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया है।इसके अलावा भू स्वामी ने सोनपुर प्रखंड के मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी से भी इसकी शिकायत की है।आवेदन कर्ता ने बताया कि उक्त भूमि का मेरे दादाजी के नाम से जमाबंदी है एवं शांतिपूर्ण तरीके से मेरे दखल में है इसी बीच रसूलपुर पंचायत के मुखिया सकलदीप सहनी एवं पीआरएस रंजीत कुमार ने सरकार की राशि को घोटाला करने के उद्देश्य मेरे जमीन पर बिना मेरे अनुमति के रातो रात मिट्टी भर दिया है। सूचक ने यह भी आरोप लगाया है कि जब मैंने इस कार्य का विरोध किया तो पंचायत के मुखिया ने हमें धमकी दिया है। इस संबंध में पूछे जाने पर पहलेजा ओ पी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है जिसके आलोक में जांच पड़ताल की जा रही है।