खनन की टीम ने पकड़ा ओवरलोड बालू लदा सात वाहन- नयागांव (सारण) जिला खनन अधिकारी के नेतृत्व में नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम के सहयोग से शुक्रवार की देर रात को नयागांव थाना के पास अवैध रूप से चल रहे ओवरलोड बालू लदे चार ट्रक,दो ट्रैक्टर एवं गिट्टी लदा एक ट्रैक्टर को पकड़कर नयागांव थाना को सुपुर्द कर दिया सभी वाहन छपरा की ओर से बालू लोड कर हाजीपुर की ओर जा रहा था।पुलिस की इस कारवाई से वाहन मालिकों तथा बालू के अवैध कारोबारीयों में हड़कंप मच गया है।इस दौरान नयागांव थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गये सभी ट्रक व ट्रैक्टर पर जिला खनन विभाग के द्वारा फाइन किया जाएगा।