April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शादी की नीयत से युवती की अपहरण की प्राथमिकी-/रिपोर्ट गोपाल सहनी

शादी की नीयत से युवती की अपहरण की प्राथमिकी– नयागांव (सारण)सोनपुर प्रखंड स्थित नयागांव थाना क्षेत्र के डुमरी बुजुर्ग गांव के एक घर से एक युवती गुरुवार से ही गायब थी जिसके लेकर गायब युवती की मां के फर्द ब्यान पर नयागांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी जिसमे अपहृत युवती की मां ने डुमरी बुजुर्ग गांव के ही संजीत पासवान के पुत्र सूरज कुमार पर अपनी पुत्री को शादी की नीयत से बहला फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए यह प्राथमिकी दर्ज कराई थी उन्होंने लिखा है कि मेरी पुत्री अपने घर के मोबाइल नंबर से सूरज कुमार के मोबाइल नंबर पर कभी कभी बात करती रहती थी इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि मेरी पुत्री को सूरज ने ही भगाया है।पीड़िता ने अपनी पुत्री की बरामदगी एवं उसके साथ किसी तरह की अनहोनी ना हो इसके लिए पुलिस से गुहार लगाई थी।जिसको गंभीरता से लेते हुए नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए अपहृत युवती को शुक्रवार को ही सितलपुर बरुआ गांव से बरामद कर लिया तथा शनिवार को उक्त युवती के 164 के ब्यान कराने के लिए छपरा न्यायालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.