April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अन्नू तिवारी के हायारे को गिरफ्तार करने को लेकर लोजपा परिवार ने डीजीपी को सौंपा ज्ञापन।

अन्नू तिवारी के हायारे को गिरफ्तार करने को लेकर लोजपा परिवार ने डीजीपी को सौंपा ज्ञापन।

समस्तीपुर (जकी अहमद)

समस्तीपुर जिला के पूसा प्रखंड प्रमुख सह लोजपा प्रदेश सचिव रविता तिवारी के पति स्वर्गीय अनु तिवारी के हत्यारे को शीघ्र गिरफ्तारी करने एवं परिजनों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर पुर्व मंत्री सुरेश शर्मा पुर्व मंत्री ई0 अजीत कुमार पुर्व मंत्री विणा शाही स्वर्गीय अनु तिवारी के माँ प्रभा देवी के साथ राज्य के डिजीपी एसके सिंघल से मिल कर ज्ञापन सौंपे। पुलिस महानिदेशक को सौंपे गए ज्ञापन में परिजनों ने हत्या के 15 दिन बीत जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस द्वारा एक भी नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं करने पर गहरा दुःख प्रकट किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि दिन के उजाले में अपराधियों द्वारा घर में घुसकर स्वर्गीय तिवारी की हत्या की गई थी। अपराधी सरेआम हथियार लहराते हुए घर से बाहर निकले थे। घटना का कई लोग चश्मदीद गवाह है। ऐसे में अपराधी का खुलेआम घूमना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा करती है। परिजनों ने स्थानीय पुलिस की भूमिका पर असंतोष व्यक्त करते हुए डीजीपी से स्पेशल टीम गठित कर अपराधियों की गिरफ्तारी कराने की मांग की है। इस अवसर पर मृतक स्वर्गीय अन्नू तिवारी की मां प्रभा देवी ने रो रोकर हत्या की पूरी घटना का आंखों देखा हाल डीजीपी को बताया। मौके पर पुलिस महानिदेशक ने समस्तीपुर के प्रभारी एसपी से दूरभाष पर बात कर पूरी घटना की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने सभी नामजद अपराधियों की गिरफ्तारी एवं परिवार को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया। प्रतिनिधि मंडल को डीजीपी ने कहा कि इस मामले का मैं स्वयं मॉनिटरिंग करूंगा एवं कार्रवाई भी होगी। सुरेश शर्मा ई0 अजीत कुमार विणा शाही के इस पहल के लिए लोजपा जिला प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.