स्वास्थ्य मेला मेंउमरी भीड़
स्वास्थ्य मेला मेंउमरी भीड़
महुआ। रेणु सिंह
महुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। यहां परिवार नियोजन से संबंधित लोगों को जानकारी दी गई।
साथ दवाइयां भी वितरित की गई। यहां पर मेला में लोगों की भीड़ उमड़ी और इसका लाभ लोगों ने उठाया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में यह स्वास्थ्य मेला लगाया गया। जहां पर सैकड़ों लोगों के बीच परिवार नियोजन से संबंधित दवाइयां और अन्य सामान वितरित किए गए। यहां पर बताया गया कि जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा के तहत या मेला लगाया गया है। लोगों को जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जानकारी दी गई और उन्हें बंध्याकरण तथा नसबंदी कराने के लिए प्रेरित किया गया।
