बिहार दिवस पर आदर्श पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मचाया धमाल।
बिहार दिवस पर आदर्श पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मचाया धमाल।
रिपोर्ट सुधीर मालाकर ।
वैशाली ! महुआ, बिहार दिवस के अवसर पर महुआ प्रखंड क्षेत्र के सूरतपुर ग्राम स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया ।जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के निदेशक व प्राचार्य शंकर मालाकार ने की ।सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह में महुआ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जिस प्रकार यहां के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की, जितनी भी प्रशंसा की जाए कम होगी। इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं ।इस मौके पर वरीय शिक्षक डॉ आलोक कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों की छुपी प्रतिभा को निखारने का अवसर दिया गया है यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है ।आगे भी भविष्य में बच्चों को विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका देकर उनके प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने नृत्य ,कविता पाठ, शब्द पाठ ,नाटक, एकांकी एवं भाषण की सुंदर प्रस्तुति की । इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, साहित्यकार एवं पत्रकार को अंग वस्त्र एवं लेखनी देकर सम्मानित किया गया।
